ब्रेकिंग
हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी

कुछ घंटों में बिहार के 80 लाख किसानों के खाते में आ जायेंगे दो-दो हजार रूपये, सूबे के कृषि मंत्री ने कर दिया एलान

PATNA: कोरोना के कहर के बीच कई तरह की परेशानी झेल रहे बिहार के किसानों को थोड़ी राहत मिलने वाली है. कुछ घंटे बाद उनके खाते में दो-दो हजार रूपये आने वाले हैं. बिहार के कृषि मंत

 कुछ घंटों में बिहार के 80 लाख किसानों के खाते में आ जायेंगे दो-दो हजार रूपये, सूबे के कृषि मंत्री ने कर दिया एलान
First Bihar
2 मिनट

PATNA: कोरोना के कहर के बीच कई तरह की परेशानी झेल रहे बिहार के किसानों को थोड़ी राहत मिलने वाली है. कुछ घंटे बाद उनके खाते में दो-दो हजार रूपये आने वाले हैं. बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने ये जानकारी दी है.


प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का पैसा मिलेगा
बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने ये जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने बिहार के 80 लाख 51 हजार 549 किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का पैसा जमा करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. कल यानि 14 मई को बिहार के किसानों के खाते में पैसे आ जायेंगे. केंद्र सरकार ने बिहार के किसानों के खाते में पैसा भेजने के लिए 1610 करोड़ रूपये दे दिये हैं. 


प्रधानमंत्री की योजना का पहला किस्त मिलेगा
बिहार के कृषि मंत्री के मुताबिक किसानों के खाते में 14 मई को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का पहला किस्त आय़ेगा. इस योजना के तहत दो हजार रूपये की पहली किस्त 14 मई को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर यानि डीबीटी के जरिये किसानों के खाते में आ जायेगी. गौरतलब है कि किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को साल में 6 हजार रूपये देने का प्रावधान किया गया है. इस योजना का सारा पैसा केंद्र सरकार देती है. 


बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसान सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए बिहार के 1 करोड़ 20 लाक 19 हजार लोगों ने आवेदन दिया है. बिहार में अब तक इस योजना से 81 लाख 37 हजार किसान लाभान्वित हो चुके हैं. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Amount Credit in Farmer Account

FirstBihar संवाददाता