ब्रेकिंग
सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा

बालू घाट से लौट रहे मजदूरों की ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टकराई, दो की मौत, पांच गंभीर

Bihar Road Accident: भोजपुर के कोईलवर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मजदूरों से भरी ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर...

बालू घाट से लौट रहे मजदूरों की ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टकराई, दो की मौत, पांच गंभीर
© google
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Road Accident: भोजपुर के कोईलवर में सोमवार देर रात बालू घाट से मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूरों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर रेलवे स्टेशन की दीवार से टकरा गई. हादसे में ऑटो सवार सात मजदूरों में से दो की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.


घटना कोईलवर थाना क्षेत्र में सोन नदी के समीप अब्दुलबारी लोहा पुल के पास की है. बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात मजदूरों से भरी ऑटो अब्दुलबारी लोहा पुल से गुजर रही थी. पुल से निकलने के बाद अचानक ऑटो अनियंत्रित हो गई और सामने स्थित रेलवे स्टेशन की दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में बैठे मजदूर उसमें फंस गए.


हादसे में दो मजदूरों की मौत

हादसे में कोईलवर नगर के वार्ड नंबर छह निवासी 50 वर्षीय मो. सागिर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.


वहीं, वार्ड नंबर पांच निवासी 49 वर्षीय मो. अलीम को भी गंभीर हालत में इलाज के लिए ले जाया गया था. इलाज के दौरान बिहटा में उन्होंने दम तोड़ दिया.


पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल

हादसे में कृष्ण राय, अनिल राय, संतोष राय और सुजीत राय समेत पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायल कोईलवर के अलग-अलग वार्डों के रहने वाले बताए जा रहे हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.


बालू घाट से मजदूरी कर लौट रहे थे मजदूर

जानकारी के अनुसार सभी मजदूर रनिया तालाब थाना क्षेत्र के घाना बालू घाट पर मजदूरी करते थे. सोमवार को दिनभर बालू घाट पर काम करने के बाद सभी मजदूर देर रात ऑटो से अपने घर कोईलवर लौट रहे थे. इसी दौरान अब्दुलबारी लोहा पुल से निकलने के बाद यह हादसा हो गया.


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर ऑटो में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी. लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची.


स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां डॉ. आनंददीप और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर हालत को देखते हुए पांच घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.


हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए. दो मजदूरों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. वहीं, हादसे के बाद कोईलवर नगर में भी मातम का माहौल है. पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है.