ब्रेकिंग
पटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानखेत में घुसी बकरी... पड़ोसी का चढ़ा पारा, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला; मौके पर हुई मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान हुआ हादसाबिहार में खौफनाक वारदात: पैसों के विवाद में मजदूर की हत्या कर दफनाया शव, अब पुलिस के रडार पर मृतक की बहनपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानखेत में घुसी बकरी... पड़ोसी का चढ़ा पारा, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला; मौके पर हुई मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान हुआ हादसाबिहार में खौफनाक वारदात: पैसों के विवाद में मजदूर की हत्या कर दफनाया शव, अब पुलिस के रडार पर मृतक की बहन

कोहरे के कारण चार अलग-अलग जगहों पर रोड एक्सीडेंट, एक की मौत, 7 लोग घायल

GOPALGANJ : घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी जहां कम हो गयी है. वहीं कुहासे की वजह से गोपालगंज में आज कई जगह सड़क हादसे हुए हैं. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. जबकि एक दर्जन से ज

कोहरे के कारण चार अलग-अलग जगहों पर रोड एक्सीडेंट, एक की मौत, 7 लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी जहां कम हो गयी है. वहीं कुहासे की वजह से गोपालगंज में आज कई जगह सड़क हादसे हुए हैं. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. अधिकतर हादसे एनएच 28 पर हुए हैं. हादसे कुचायकोट, मांझागढ़, थावे और बरौली थानाक्षेत्र में हुए हैं. 


वहीं जानकारी के मुताबिक बरौली थाना क्षेत्र के बनकट गांव के समीप एनएच 28 पर स्कॉर्पियो ने यात्रियों से भरे एक ऑटो को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. इस ऑटो पर 7 लोग सवार थे जिसमें सभी 7 लोग घायल हो गए हैं.स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


घायलों ने बताया कि वे बरौली के सराड़ गांव में शादी समारोह में खाना बनाने के लिए जा रहे थे. तभी यह घटना बनकट एनएच 28 के समीप स्कॉर्पियो और ऑटो की भिड़ंत के बाद हुई है. दुर्घटना की वजह से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक समेत 7 लोग घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है.


इस घटना के अलावा मांझागढ़ के छ्वही गांव के पास एनएच 28 पर कोहरे की वजह से एक के बाद एक 5 गाड़ियां आपस में टकरा गयी. जिसमे ड्राईवर को मामूली चोट आई. वहीं थावे और कुचायकोट में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता