ब्रेकिंग
Bihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगे

नितिन गडकरी आज करेंगे नए कोईलवर पुल का उद्घाटन, पटना से आरा जाना होगा आसान

PATNA : पटना को आरा जिले से जोड़ने वाले कोईलवर पुल के सामानांतर सोन नदी पर बन रहे 6 लेन पुल पर वाहनों का परिचालन आज से फिर से शुरू होने वाला है. आज केंद्रीय सड़क परिवहन ए

नितिन गडकरी आज करेंगे नए कोईलवर पुल का उद्घाटन, पटना से आरा जाना होगा आसान
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना को आरा जिले से जोड़ने वाले कोईलवर पुल के सामानांतर सोन नदी पर बन रहे 6 लेन पुल पर वाहनों का परिचालन आज  से फिर से शुरू होने वाला है. आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस पुल का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुल के उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे.  

बता दें कि नए पुल के निर्माण के बाद से पुराने पुल पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी और एनएच-30 कॉरिडोर के पटना से भोजपुर, बक्सर, छपरा, मोहनिया एवं बलिया का यातायात सुगम हो जाएगा. पुल की लंबाई 1.528 किमी है. पुल के डेक की चौड़ाई 16.0 मीटर है तथा ऊपर में 1.5 मीटर का फुटपाथ भी है. पुल के 74 स्पैन हैं. प्रत्येक स्पैन की लंबाई 41.3 मीटर है. पीयर में 432 पाइल हैं.  

गौरतलब है कि 6 लेन वाले इस पुल पर अभी फिलहाल तीन लेन पर ही परिचालन शुरू किया जा रहा है. शुरू में इसे 4 लेन में ही बनाया जाना था लेकिन भविष्य में जाम की स्थिति को देखते हुए इसे 6 लेन बनाने पर सहमती बन गई. वहीं नया पुल अभी वन वे ही रहेगा. आरा से पटना आने वाले ट्रैफिक द्वारा इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा. पटना से आरा जाने के लिए पुराने कोईलवर पुल का ही इस्तेमाल करना होगा.