ब्रेकिंग
कटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोली

Bihar News: किशनगंज में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, गुस्साए लोगों ने नगर परिषद कर्मी के साथ की मारपीट, CO ने भागकर बचाई जान

Bihar News: किशनगंज में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भारी बवाल मच गया। स्थानीय लोगों ने बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करते हुए नगर परिषद कर्मी से मारपीट की और CO को भीड़ से भागकर जान बचानी पड़ी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद शुरू हुए ‘बुलडोजर अभियान’ का सबसे तीखा विरोध मंगलवार को किशनगंज में देखने को मिला। जिले में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक टीम खगड़ा से कालू चौक तक पहुंची तो माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। कार्रवाई शुरू होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई स्थानों पर विरोध तेज हो गया।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना पूर्व नोटिस दिए अचानक घरों को तोड़ना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि 60 से अधिक मकान ध्वस्त कर दिए गए। पीड़ितों का दावा है कि उन्होंने अधिकारियों से समय की मांग की थी। आरोप यह भी है कि कुछ अफसरों ने ऑनलाइन 1500-1500 रुपए लेकर एक घंटे की मोहलत दी, लेकिन उससे पहले ही बुलडोजर लेकर पहुंच गए और मकान गिरा दिए। इससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।


विरोध इतना बढ़ा कि भीड़ ने CO राहुल कुमार को घेर लिया। उनके साथ करीब 10 पुलिसकर्मी मौजूद थे, फिर भी स्थिति बेकाबू होती देख CO  साहब को दौड़कर खुद को बचाना पड़ा। भीड़ ने नगर परिषद कर्मचारी कमलेश के साथ मारपीट की और JCB मशीन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस को हालात काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।


प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने का आदेश DM ने दिया था और प्रभावित लोगों को पूर्व सूचना दी गई थी। वहीं, लोगों के आरोपों ने कार्रवाई को विवादों के घेरे में ला दिया है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

रिपोर्ट- नौशाद आलम, किशनगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता