ब्रेकिंग
Bihar Weather Alert: बिहार के 14 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अगले 3 दिन जमकर बरसेंगे बादलसारण के तरैया में बारातियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायलबिहार मानसून सत्र की तैयारी: कल एनडीए विधानमंडल दल की अहम बैठक, बीजेपी विधायक भी मीटिंग करेंगे, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे अध्यक्षता8वें वेतन आयोग में पे-लेवल मर्ज करने का प्रस्ताव, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और प्रमोशन पर बड़ा अपडेटबिहार विधानमंडल का मानसून सत्र: सदन में अनुपूरक बजट और कई विधेयक होंगे पेश, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्षBihar Weather Alert: बिहार के 14 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अगले 3 दिन जमकर बरसेंगे बादलसारण के तरैया में बारातियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायलबिहार मानसून सत्र की तैयारी: कल एनडीए विधानमंडल दल की अहम बैठक, बीजेपी विधायक भी मीटिंग करेंगे, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे अध्यक्षता8वें वेतन आयोग में पे-लेवल मर्ज करने का प्रस्ताव, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और प्रमोशन पर बड़ा अपडेटबिहार विधानमंडल का मानसून सत्र: सदन में अनुपूरक बजट और कई विधेयक होंगे पेश, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

अवैध संबंध में उजड़ गया परिवार, पिता की हत्या के मामले में मां पहुंची जेल; चार बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Bihar Crime News: किशनगंज में हुए चर्चित हत्या मामले के बाद एक परिवार गहरे संकट में आ गया है। पति की हत्या के आरोप में पत्नी के जेल जाने के बाद चार छोटे बच्चों के सामने पालन-पोषण और भविष्य की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। मामले की जांच जारी है, जबकि...

अवैध संबंध में उजड़ गया परिवार, पिता की हत्या के मामले में मां पहुंची जेल; चार बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज जिले में हुए मो. इमाम हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के बाद सबसे बड़ी चिंता मो. इमाम के चार छोटे बच्चों को लेकर है. पिता की मौत हो चुकी है और मां न्यायिक हिरासत में है. ऐसे में बच्चों की परवरिश, पढ़ाई और भविष्य को लेकर परिवार और ग्रामीणों की चिंता लगातार बढ़ रही है.


यह मामला पोठिया थाना क्षेत्र के उदगारा पंचायत के खैराबाड़ी गांव का है. पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय मो. इमाम की कथित साजिश के तहत हत्या की गई थी. आरोप है कि इस वारदात में उनकी पत्नी मोमिना बेगम ने अपने कथित प्रेमी सुदीप पाल और अन्य लोगों के साथ मिलकर भूमिका निभाई. हत्या के बाद शव को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा थाना क्षेत्र के हंसकुआ इलाके में फेंक दिया गया था.


मामले का खुलासा होने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की. जांच के दौरान पुलिस ने पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जांच आगे बढ़ रही है.


इस घटना के बाद चारों बच्चे सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत मजबूत नहीं बताई जा रही है. ऐसे में बच्चों की पढ़ाई, रहने की व्यवस्था और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने छोटे बच्चों को इस समय परिवार और समाज दोनों के सहारे की जरूरत है.


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं से बच्चों की मदद करने की अपील की है. उनका कहना है कि बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाने के लिए ठोस पहल की जानी चाहिए. वहीं ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है. उनका कहना है कि मामले की जल्द सुनवाई हो और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिले.