ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्टबीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पी रही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के छह DEO-DPO के खिलाफ एक्शन, एक डीपीओ को बर्खास्त करने की अनुशंसा...कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती: नौकरी के साथ-साथ राजू ने की तैयारी, रेलवे कर्मचारी से बन गया DSPभरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नया मोड़, इलाज करने वाले डॉक्टर का बड़ा बयान आया सामनेभरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्टबीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पी रही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के छह DEO-DPO के खिलाफ एक्शन, एक डीपीओ को बर्खास्त करने की अनुशंसा...कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती: नौकरी के साथ-साथ राजू ने की तैयारी, रेलवे कर्मचारी से बन गया DSPभरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नया मोड़, इलाज करने वाले डॉक्टर का बड़ा बयान आया सामने

खराब मौसम के कारण बिहार की कई ट्रेनें कैंसल, यहां देखिये रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट

BEGUSARAI : ठंड के मौसम में घने कोहरे छाने लगे हैं. ख़राब मौसम के कारण बिहार आने और यहां से जाने वाली कई ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है. रेलवे ने पूर्वोत्तर भारत से बेगूसराय

खराब मौसम के कारण बिहार की कई ट्रेनें कैंसल, यहां देखिये रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI :  ठंड के मौसम में घने कोहरे छाने लगे हैं. ख़राब मौसम के कारण बिहार आने और यहां से जाने वाली कई ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है. रेलवे ने पूर्वोत्तर भारत से बेगूसराय और बरौनी जंक्शन के रास्ते राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाले रेल रूट पर कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया है.


05483 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस 31 जनवरी तक एवं 05484 दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस दो फरवरी तक रद्द कर दिया गया है. 02529 कामाख्या-आनंद विहार नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एक्सप्रेस 31 जनवरी तक एवं 02530 आनंद विहार-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एक्सप्रेस दो फरवरी तक रद्द कर दिया गया है. 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 31 जनवरी तक एवं 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस तीन फरवरी तक रद्द कर दिया गया है. जबकि 05933 डिब्रूगढ़-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 जनवरी तक और 05934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 29 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है. 


इन ट्रेनों के रद्द किए जाने की अधिसूचना जारी होने के बाद दैनिक यात्री संघ ने बिहार की औद्योगिक राजधानी बेगूसराय के रेलवे स्टेशन से थ्रू गुजरने वाली ट्रेनों का ठहराव देने की मांग की है. दैनिक यात्री संघ के मुकेश विक्रम ने बताया कि बेगूसराय स्टेशन पर रूकने वाली और दिल्ली और आनंद विहार आने जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों को कोहरा के कारण रद्द कर दिया गया है.


इसलिए व्यापक जनहित में तत्काल प्रभाव से बेगूसराय स्टेशन पर 02563 एवं 02564 सहरसा - नयी दिल्ली सुपरफास्ट हमसफर क्लोन ट्रेन का ठहराव होना चाहिए. जिससे कि देश के करीब तमाम राज्यों से बेगूसराय में रह रहे लोगों को नयी दिल्ली आने जाने के लिए बेहतर ट्रेन का विकल्प मिल सके. इस क्लोन ट्रेन में एसी एवं स्लीपर कोच रहता है, आमजन भी इसका भरपूर लाभ ले सकते हैं. साथ ही इस ट्रेन का बुकिंग मात्र दस दिन पूर्व ही होता है, जिससे लोग कम समय में अपना यात्रा शेड्यूल बना सकते हैं. 


यहां देखिये कैंसल ट्रेनों की पूरी लिस्ट -


खराब मौसम के कारण बिहार की कई ट्रेनें कैंसल, यहां देखिये रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता