ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

खगड़िया में प्राइवेट नर्स की गला रेतकर हत्या, घर में अकेली थीं पूनम देवी

खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर प्राइवेट नर्स सह आशा कर्मी पूनम देवी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में जुटी।

बिहार
अपराधियों का तांडव जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां  खगड़िया के गोगरी थाना इलाके के मुश्किपुर कोठी में बेखौफ बदमाशों ने एक प्राइवेट नर्स सह आशा कर्मी की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। 


अज्ञात बदमाशों ने दिन के उजाले में घर मे घुसकर तेजधार हथियार से गला रेतकर पूनम देवी की जान ले ली। घटना तब हुई जब पूनम अकेले घर में थी। मृतका का बेटा जब घर आया तो मां को घर में मृत पाया। हालांकि घटना के वजहों का खुलासा नहीं हो पा रहा है। 


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि पूनम वर्मा आशा कर्मी के साथ-साथ प्राइवेट नर्स भी थी। वह ANM की डिग्री भी हासिल कर रखी थी। उसकी हत्या किसने और क्यों की इस बात का पता लगाने में पुलिस लगी है। 


खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट