ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Road Accident in Bihar : तेज रफ़्तार का कहर ! मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी को ट्रक ने कुचला, मचा हड़कंप

Road Accident in Bihar : खगड़िया से बड़ी खबर है जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपत्ति को अहले सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Road Accident in Bihar
Road Accident in Bihar
© reporter
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Road Accident in Bihar : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक दंपति की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक,  खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के एनएच 107 पर डुमरी पुल और सोनवर्षा घाट के बीच अनियंत्रित ट्रक ने दंपत्ति को रौंद दिया /जिसके कारण दंपत्ति की मौत हो गई। यह घटना रविवार अहले सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सोनवर्षा घाट निवासी रामोतार मुनि (51 वर्ष) एवं उनकी 41 वर्षीय पत्नी सरोजनी देवी के रूप में हुई है। इस घटना में आधा दर्जन बकरियों की भी मौत हो गई है। 


बताया जा रहा है कि, दंपत्ति का बासा एनएच 107 के किनारे है। जहां वह अपने मवेशियों और बकरियों के साथ रहते थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि,रविवार की अहले सुबह तीन बजे पति और पत्नी घर से निकलकर टहल रहे थे। इसी बीच बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दंपत्ति को कुचलते हुए सड़क के किनारे पलट गई। 


वहीं, घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक और उप चालक भागने में सफल रहा। इस घटना को लेकर लोगों का मानना है कि ट्रक ड्राईवर का आंख लग गया होगा। इसी कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर  चौथम थाना की पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 



इधर, सूचना मिलने के बाद चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार के निर्देश पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही  घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि, मृतक दंपत्ति को चार बेटियां और दो बेटे हैं। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि, ट्रक से कुचलकर दंपत्ति की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।