ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, वाहन जांच के दौरान बोलेरो से साढ़े 10 लाख जब्त

KHAGARIA : लोकसभा चुनाव में धर-बल का इस्तेमाल न हो इसको लेकर पुलिस और प्रशासन की टीम पूरी तरह से सतर्क हैं। शुक्रवार को स्टेटिक्स सर्विलांस टीम ने वाहन जांच के दौरान एक गाड़ी

लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, वाहन जांच के दौरान बोलेरो से साढ़े 10 लाख जब्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA : लोकसभा चुनाव में धर-बल का इस्तेमाल न हो इसको लेकर पुलिस और प्रशासन की टीम पूरी तरह से सतर्क हैं। शुक्रवार को स्टेटिक्स सर्विलांस टीम ने वाहन जांच के दौरान एक गाड़ी से करीब साढ़े 10 लाख रुपए कैश जब्त किए हैं। खगड़िया के करुआड़ा मोड़ स्थित चेक पोस्ट पर टीम ने यह कार्रवाई की है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य के सभी जिलों में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। वाहनों की जांच के लिए खगड़िया के करुआड़ा मोड़ पर चेक पोस्ट बनाया गया है, जहां सभी आने-जाने वाली गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है। इसी दौरान स्टेटिक्स सर्विलांस टीम ने एक बोलेरो को पकड़ा। बोलेरो की जांच की गई तो उसमें साढ़े 10 लाख रुपए कैश बरामद किए गए।


पूछताछ के दौरान पता चला कि रुपए बेलदौर थाना क्षेत्र के चौढ़ली गांव निवासी जिबराइल का है। बोलेरो में मौजूद रुस्तम ने पुलिस को बताया कि जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए वह पैसे लेकर गोगरी जा रही था हालांकि ठोस जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने साढ़े 10 लाख रुपए जब्त कर लिए हैं। जब्त राशि को ट्रेजरी भेज दिया गया है और इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।