ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

KHAGARIA: चोरी के आरोप में दो युवकों की जमकर पिटाई, जमकर चले बेल्ट और लात-घूंसे

खगड़िया रेलवे स्टेशन पर चोरी के शक में भीड़ ने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल, प्लेटफॉर्म पर पुलिस नदारद रही, घायलों को अस्पताल भेजा गया।

Bihar
खगड़िया रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA:बरौनी-कटिहार रेलखंड का खगड़िया स्टेशन आज कुछ समय के लिए रणक्षेत्र के तब्दील हो गया। चोरी के आरोप में मौजूद भीड़ ने एक युवक और उसके एक समर्थक को बेहरमी से पीट डाला। भीड़ ने युवक और उसके एक समर्थक को तब तक लात-घूंसे और बेल्ट बरसाये जब तक दोनों लहूलुहान और बेहोश नहीं हुआ। इस घटना के करीब 15 मिनट बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची।


 जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षर्शी का कहना है कि इस घटना के दौरान स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या -2 पर एक भी पुलिस नहीं थी। इस घटना से प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों के शिकायत के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची। चश्मदीद ने बताया कि एक युवक प्लेटफार्म 2 पर रखे पानी के बोतल से भरे एक कार्टन और तेल से भरा एक टीन लेकर भाग रहा था। जिसे देखकर कुछ लोग उस युवक को घेर कर पीटने लगे। बाद में चोर को बचाने दूसरा युवक आ गया। भीड़ में मौजूद लोगों ने उसे भी घेर लिया और पीटने लगे। पिटाई की इस घटना में दोनों घायल हो गये है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बरौनी–कटिहार रेलखंड के खगड़िया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को चोरी के शक में दो युवकों की भीड़ ने बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर हुई, जहां एक युवक पर पानी की बोतलों के कार्टन और तेल के टीन चोरी का आरोप लगा। उसे भीड़ ने पकड़ लिया और लात-घूंसों, बेल्ट से जमकर पीटा। जब दूसरा युवक उसे बचाने पहुंचा, तो भीड़ ने उसे भी घेरकर पीट दिया। दोनों युवक लहूलुहान और अचेत अवस्था में पड़े रहे। करीब 15 मिनट बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।



खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट