ब्रेकिंग
'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन डाक बम सेवकों की दर्दनाक मौत

Bihar Road Accident: खगड़िया में सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों डाक बम श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल...

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन डाक बम सेवकों की दर्दनाक मौत
© ai
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. उसराहा पुल के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. तीनों डाक बम श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए थे. हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई.


मृतकों की पहचान बेलदौर प्रखंड के पीपरा बासा निवासी 19 वर्षीय नीतीश कुमार और 20 वर्षीय नीरज कुमार तथा बेलदौर नगर पंचायत निवासी 26 वर्षीय काजू कुमार के रूप में हुई है.


जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर दो युवक सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक सवार था. दोनों बाइक विपरीत दिशाओं से आ रही थीं. इसी दौरान उसराहा पुल के पास दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.


टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की. तीनों को सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.


हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे. तीनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों युवक डाक बम श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे थे. हादसे की खबर के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल है. पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.