ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

खगड़िया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरिकेडिंग पार कर आपस में झगड़ने लगे पति-पत्नी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला जब समाहरणालय पहुंचने वाला था तब उनके आने से कुछ मिनट पहले ही समाहरणालय के सामने बैरीकेडिंग पार कर पति-पत्नी आपस में झगड़ने लगे। इस दौरान दोनों के बीच जमकर नोंकझोंक और धक्का मुक्की हुई।

BIHAR POLITICS
मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

khagaria pragati yatra cm: प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार खगड़िया पहुंचे जहां मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। उनके आने से कुछ मिनट पहले समाहरणालय के सामने बैरीकेडिंग पार कर पति-पत्नी आपस में उलझ गये। इस दौरान दोनों के बीच जमकर नोंकझोंक और धक्का मुक्की हुई। उस वक्त सीएम की सुरक्षा को लेकर समाहरणालय सहित तमाम वैसे मार्ग जहां से सीएम का काफिला गुजरना था वहां बेरीकेडिंग की गई थी। 


बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार करते हुए पति पत्नी और अन्य लोग बैरीकेडिंग पार करने लगे। जो जिला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालियां निशान खड़ा कर रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी को प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में खगड़िया पहुंचे थे। जहां उन्होंने 400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। वहीं सीएम ने समाहरणालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। पशु आहार कारखाना का भी उन्होंने उद्घाटन किया। अब अलौली के बागमती नदी स्थित गढ़ घाट में पुल बनेगा।


प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने खगड़िया के महेशखूंट में 43 करोड़ की लागत से बनकर तैयार पशु आहार कारखाना का उद्घाटन किया। सुधा के द्वारा खोले गए इस कारखाना में 300 मीट्रिकटन पशु आहार का उत्पादन प्रतिदिन किया जायेगा। वहीं उन्होंने अलौली प्रखंड में बागमती नदी स्थित गढ घाट में 39 करोड़ की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का भी शिलान्यास किया। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहर में करीब 40 करोड़ की राशि से बनकर तैयार महिला आईटीआई कॉलेज का भी उद्घाटन किया। जबकि उन्होंने 39 करोड़ की राशि से निर्माण किए जाने वाला शहर के बायपास सड़क का निरीक्षण भी किया। जहां उन्होंने बायपास निर्माण स्थल की जानकारी अधिकारियों से ली। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व विधायक पूनम यादव के द्वारा उनको इस बाबत जानकारी दी गई।

टैग्स