ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News: गंगा में नहाने के दौरान 3 लोग डूबे, शिक्षक की मौत; दो को ग्रामीणों ने बचाया

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले में गंगा स्नान के दौरान एक दुखद हादसे में हाईस्कूल शिक्षककी डूबने से मौत हो गई और दो लोगों को ग्रामीणों ने बचाया.

BIHAR NEWS
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां गंगा नदी में स्नान के दौरान एक हाईस्कूल शिक्षक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार की सुबह परबत्ता प्रखंड के अगुवानी गंगा घाट की है, जो स्थानीय लोगों के लिए आस्था और धार्मिक स्नान का प्रमुख स्थल माना जाता है।


मृतक शिक्षक की पहचान मिहिर कुमार चौधरी (उम्र 34 वर्ष) के रूप में हुई है, जो चकप्रयाग गांव के निवासी थे और वर्तमान में दरभंगा जिले के एक हाईस्कूल में शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिहिर कुमार पांच दिन पहले अपने पैतृक गांव चकप्रयाग एक पारिवारिक जनेऊ संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। यह कार्यक्रम तीन दिन पूर्व संपन्न हुआ था।


शनिवार की सुबह, मिहिर कुमार अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अगुवानी गंगा घाट पर स्नान के लिए गए थे। स्नान के दौरान अचानक तीन लोग गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर तुरंत बचाव अभियान चलाया और दो व्यक्तियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन मिहिर कुमार को बाहर निकालने में थोड़ी देर हो गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।


स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें बेहोशी की हालत में सीएससी परबत्ता (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर परिवार वालों को मिली, अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया और शोक की लहर दौड़ गई।


घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खगड़िया भेज दिया गया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इस दुखद घटना के बाद पूरे चकप्रयाग गांव में शोक की लहर फैल गई है। गांव के लोगों ने मिहिर कुमार को एक कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार शिक्षक बताया, जिनका असमय निधन पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।