ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बिहार : कमरे से पति-पत्नी का एक साथ शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

KHAGADIA : बिहार के खगड़िया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर से पति-पत्नी का एक साथ शव बरामद हुआ है। पति और पत्नी के गले पर कुछ निशाँ भी देखने को मिले हैं, जिससे ये अं

बिहार : कमरे से पति-पत्नी का एक साथ शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

KHAGADIA : बिहार के खगड़िया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर से पति-पत्नी का एक साथ शव बरामद हुआ है। पति और पत्नी के गले पर कुछ निशाँ भी देखने को मिले हैं, जिससे ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना नगर थाना के मालगोदाम इलाके की है। 



स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि यहां एक ही कमरे से पति और पत्नी मृत अवस्था में पाए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। कोई इसे आपसी कल्लह बता रहा है तो कोई पुरानी रंजिश में हत्या का नाम दे रहा है। 



पति और पत्नी के गले पर एक जैसे निशान मिलने से ये बात सामने आ रही है कि दंपत्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना के कारणों का पता चल जाएगा। 


टैग्स