ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां

खगड़िया के आयुर्वेदिक चिकित्सक 4 दिनों से लापता: अपहरण की आशंका से परिजनों की बढ़ी बेचैनी, जांच में जुटी पुलिस

Khagaria Doctor Missing: खगड़िया जिले से आयुर्वेदिक चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. कुंदन स्वामी के लापता होने का मामला चर्चा में है। कई दिनों से उनका कोई सुराग नहीं मिलने के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर...

खगड़िया के आयुर्वेदिक चिकित्सक 4 दिनों से लापता: अपहरण की आशंका से परिजनों की बढ़ी बेचैनी, जांच में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
3 मिनट

Khagaria Doctor Missing News: खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र से आयुर्वेदिक चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. कुंदन स्वामी पिछले चार दिनों से लापता हैं. 16 जुलाई से उनका कोई सुराग नहीं मिला है. मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है. परिजनों ने जमीन विवाद में अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


जानकारी के अनुसार, डॉ. कुंदन स्वामी 16 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे के बाद से लापता हैं. वह महेशखूंट थाना क्षेत्र के कुशवाहा नगर से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुए. काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर परिवार ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया.


डॉ. कुंदन की पत्नी श्रुति कुमारी ने महेशखूंट थाना में आवेदन देकर दो लोगों को नामजद किया है. साथ ही कुछ अज्ञात लोगों पर भी अनहोनी की आशंका जताई है. आवेदन में कहा गया है कि जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर करीब एक सप्ताह पहले उनके पति की कुछ लोगों से तीखी कहासुनी हुई थी. इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान भी चल रहे थे. परिवार को आशंका है कि इसी विवाद के कारण उनका अपहरण किया गया हो सकता है.


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा पुलिस डॉ. कुंदन के मोबाइल की अंतिम लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है. उनकी तलाश में डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है.


महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. डॉ. कुंदन की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी और तलाश अभियान चलाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सभी संभावित बिंदुओं पर काम किया जा रहा है. बता दें कि डॉ. कुंदन स्वामी की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी.