ब्रेकिंग
दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 5.9 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 5.9 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जान

BIHAR CRIME: हथियार चलाने की ट्रेनिंग देता युवक का वीडियो वायरल, इलाके में दहशत

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के वीडियो का मकसद इलाके में डर का माहौल बनाना और खुद को प्रभावशाली दिखाना हो सकता है। वायरल वीडियो को लेकर अब पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं...

bihar
अपराधियों में नहीं पुलिस का खौफ
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक अन्य युवाओं को पिस्टल चलाकर दिखा रहा है कि कैसे ट्रिंगर दबाया जाता है और उसके बाद गोली और चिंगारी निकलती है। वह यह कहते हुए नजर आ रहा है कि देखों ऐसे गोली चलता है। वह वहां खड़े लड़कों से कहता है कि मजा आ रहा है ना पूरा।


 वायरल इस वीडियो में ट्रेनिंग देने वाले युवक का नाम और उसके पिता का नाम लिखा हुआ है। पिस्टल चला रहे युवक का नाम मोहम्मद समीर आलम उर्फ मोनू शेख है और उसके अब्बू का नाम मोहम्मद मुश्फिक और पता हबीब नगर रामपारा कटिहार लिखा हुआ है। युवक का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं और प्रशासन से सवाल कर रहे हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का खौफ नहीं है। तभी तो यह पिस्टल चलाते हुए वीडियो बनवाता है और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी करवाता है। 


इसके पीछे शायद इसकी यह मंशा है कि इलाके में वह फेमस हो जाए और लोग इससे डर कर रहे। इसलिए युवक खुलेआम हथियार चलाने की ट्रेनिंग देता नजर आ रहा है। इस दौरान वह कई राउंड फायरिंग करके वहां मौजूद युवकों को दिखाता है। बताता है कि बंदूक से कैसे गोली निकलती है। इसे कैसे चलाया जाता है। मामला कटिहार नगर थाना क्षेत्र के हबीब नगर रामपाड़ा का बताया जा रहा है। जहां सुनसान जगह पर मोहम्मद समीर आलम हाथों में पिस्टल थामे खड़ा दिख रहा है। उसके साथ मौजूद अन्य युवक को वह न सिर्फ हथियार पकड़ना सिखा रहा है, बल्कि कैमरे के सामने बेखौफ होकर गोलियां चलाते भी नजर आ रहा है। 


वीडियो में समीर आलम कहता है कि देखो, ऐसे गोली फूटता है..और इसके बाद वह लगातार दो राउंड फायरिंग करता है। सामने खड़ा युवक पूछता है “दाना चढ़ा है?” यानी पिस्तौल में गोली लोडेड है या नहीं..जिसके बाद वह दो राउंड फायरिंग करता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आरोपी खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड करता है, ताकि इलाके के लोगों में दहशत कायम रहे। जैसा उसने सोचा था वैसा इलाके में भी नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। पूछ रहे हैं कि क्या सोशल मीडिया पर शोहरत के लिए कानून का यूँ ही मजाक बनाया जाएगा? अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है।

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट