ब्रेकिंग
नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा

सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक धमाका होने से दो परिवारों की गृहस्थी उजड़ गई। तेघड़ा के मधुरापुर दक्षिण टोल में लगी आग ने नकदी, जेवर, कपड़े और घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद इलाके...

सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में सोमवार शाम चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया. इसके बाद घर में लगी आग ने देखते ही देखते पड़ोसी के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में दो परिवारों के घरों में रखे नकदी, जेवर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए. घटना के बाद दोनों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.


मामला तेघड़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या 27 स्थित मधुरापुर दक्षिण टोल का है. यहां सोमवार शाम करीब चार बजे मनीष सिंह की पत्नी सोनाली देवी चाय बनाने की तैयारी कर रही थीं. उन्होंने चूल्हे पर बर्तन चढ़ाया ही था कि अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया. धमाके के बाद घर में आग फैल गई और परिवार को सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला.


सिलेंडर में धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए. इस बीच आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं. घर में रखा नकदी, कीमती जेवर, कपड़े और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान आग की चपेट में आ गया. देखते ही देखते परिवार की गृहस्थी का बड़ा हिस्सा जलकर नष्ट हो गया.


आग यहीं नहीं रुकी. लपटें पास में रहने वाले पिंटू सिंह के घर तक पहुंच गईं. उनके घर में रखा सामान भी जल गया. इस तरह अचानक लगी आग ने दो परिवारों को भारी नुकसान पहुंचाया.


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग और तेघड़ा थाना पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलने पर अग्निशमन वाहन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. हालांकि, उनके पहुंचने तक ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पा लिया था.


हादसे के बाद दोनों प्रभावित परिवारों के सामने घर में जले सामान और आर्थिक नुकसान से उबरने की चुनौती खड़ी हो गई है. आग लगने से घर में रखी जरूरी वस्तुएं भी नष्ट हो गईं.


घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस नेता दीपक सिंह, भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह और वार्ड पार्षद राहुल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली और तेघड़ा के अंचल अधिकारी को मामले से अवगत कराया.