ब्रेकिंग
दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य

भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने जमीन से जुड़े एक मामले में बड़ी छापेमारी की है। बरियारपुर में हुई इस कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये नकद, हथियार, कारतूस और जमीन के कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार...

भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में पुलिस ने जमीन के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भू-माफिया राकेश शर्मा के ठिकाने पर छापेमारी की है. छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर स्थित उसके आवास पर देर रात हुई इस कार्रवाई में 27 लाख रुपये नकद, दो राइफल, दो पिस्टल और करीब 100 कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस ने मौके से राकेश शर्मा के बेटे साहिल शर्मा को गिरफ्तार किया है.


यह कार्रवाई एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर की गई. छापेमारी में तीन डीएसपी और पांच थानों की पुलिस टीम शामिल थी. पुलिस की कई गाड़ियां देर रात बरियारपुर पहुंचीं और आवास की तलाशी शुरू की. करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई में पुलिस ने नकदी, हथियारों और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की.


27 लाख रुपये कैश और हथियार बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से 27 लाख रुपये नकद मिले. इसके अलावा दो राइफल, दो पिस्टल और करीब 100 कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस ने छह बोतल ब्रांडेड शराब भी जब्त की है. बरामद हथियारों के लाइसेंस और उनकी वैधता की जांच की जा रही है.


पुलिस की इस कार्रवाई में जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े 65 से अधिक दस्तावेज भी मिले हैं. इन दस्तावेजों से जुड़ी जमीन की कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. पुलिस अब इन कागजातों की जांच कर रही है, ताकि जमीन के वास्तविक मालिकाना हक और रजिस्ट्री से जुड़े मामलों की जानकारी जुटाई जा सके.


छापेमारी के दौरान घर पर नहीं मिला राकेश शर्मा

पुलिस जब राकेश शर्मा के आवास पर पहुंची, तब वह वहां मौजूद नहीं था. हालांकि, उसका बेटा साहिल शर्मा घर पर मिला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उससे बरामद नकदी, हथियारों और जमीन के दस्तावेजों को लेकर पूछताछ की जा रही है.


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया जाता था और जमीन से जुड़े दस्तावेजों में कोई अनियमितता तो नहीं है. इसके साथ ही नकदी के स्रोत की भी जांच की जा सकती है.


पुलिस सूत्रों के अनुसार, राकेश शर्मा का नाम जमीन से जुड़े विवादों और अवैध कारोबार की शिकायतों में सामने आया है. छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस जमीन के लेनदेन और रजिस्ट्री की जांच कर रही है. हालांकि, बरामद दस्तावेजों में किसी तरह की गड़बड़ी की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.


इस कार्रवाई के बाद इलाके में जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है. पुलिस फरार राकेश शर्मा की तलाश में जुटी है. वहीं, छतौनी थाना पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और बरामद सामान से जुड़े कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है.
मोतिहारी से सोहराब आलम आलम की रिपोर्ट