ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

शौचालय की टंकी में बकरी का बच्चा बचाने उतरे दो लोग, जहरीली गैस से बेहोश; हालत गंभीर

Bihar News: कटिहार के आजमनगर में शौचालय की सेप्टिक टंकी में गिरे बकरी के बच्चे को बचाने की कोशिश दो लोगों पर भारी पड़ गई। जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। जानिए पूरा मामला...

शौचालय की टंकी में बकरी का बच्चा बचाने उतरे दो लोग, जहरीली गैस से बेहोश; हालत गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: कटिहार के आजमनगर में रविवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब शौचालय की सेप्टिक टंकी में गिरे बकरी के बच्चे को बचाने के लिए उतरे दो लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए. दोनों टंकी के अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया.


घटना आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के खरसौता पंचायत अंतर्गत कंदोल गांव के वार्ड संख्या-10 की है. जानकारी के अनुसार, एक बकरी का बच्चा शौचालय की सेप्टिक टंकी में गिर गया था. उसे बाहर निकालने के लिए दयानंद मंडल टंकी में उतर गए. बताया जा रहा है कि टंकी के अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर अंदर गिर पड़े.


दयानंद मंडल को टंकी से बाहर नहीं निकलते देख उन्हें बचाने के लिए मोतीलाल मंडल भी अंदर उतर गए. हालांकि, टंकी के अंदर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने के बाद वह भी बेहोश हो गए और अंदर ही फंस गए. दोनों के बेहोश होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.


घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. दोनों के टंकी के अंदर फंसे होने के कारण उन्हें बाहर निकालने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किया गया. स्थिति को देखते हुए मौके पर जेसीबी मशीन भी मंगाई गई. ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास करते हुए काफी मशक्कत के बाद दोनों लोगों को टंकी से सुरक्षित बाहर निकाला.


इसके बाद दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति गंभीर बताई. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया.


इस हादसे के बाद कंदोल गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे रहे और दोनों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद राहत की सांस ली. हादसे में बकरी के बच्चे को बचाने की कोशिश कर रहे दोनों लोगों की जान पर बन आई.