ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

रेलवे फिल्टर हाउस में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत; एक की हालत नाजुक

KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां दो किशोरी की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घ

रेलवे फिल्टर हाउस में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत; एक की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां दो किशोरी की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। जबकि एक युवक को बाहर निकाल लिया गया है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।बताया जा रहा कि तीनों गर्मी से निजात पाने के लिए रेलवे फिल्टर हाउस में नहाने गए थे उसी दौरान यह हादसा हुआ है। 


मिली जानकारी हो कि, कटिहार में दो किशोरी की डूबने से मौत हो गई। यह मामला जिले के सहायक थाना क्षेत्र का है। जहां रेलवे फिल्टर हाउस में नहाने के दौरान दो किशोरी समेत एक युवक डूब गया।  इस दौरान दोनों किशोरी की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि, जिले के सहायक थाना क्षेत्र में मौजूद रेलवे फिल्टर हाउस में नहाने के दौरान दो किशोरी समेत तीन लोग डूब गए। इस दौरान दोनों किशोरी की मौके ए वारदात पर ही मौत हो गयी जबकि पानी मे डूबे युवक को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। जिसे गंभीर हालात में इलाज के लिये कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने अग्रतर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके  साथ ही और मामले की अनुसंधान शुरू कर दी है। 


दरअसल, सहायक थाना क्षेत्र में मौजूद रेलवे फिल्टर हाउस जहां से रेल कर्मचारियों के क्वार्टरों में पानी का सफ्लाई होता हैं, वहां तीनों लोग तेज तपिश से निजात पाने के लिए नहाने पहुंचे थे।  इस दौरान जैसे ही तीनों एक-एक कर पानी मे उतरे की उनका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चले गए। इस हादसे में दोनों किशोरी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीसरे की ज्यादा पानी पी लेने से हालत गंभीर है. सभी लोग नगर थाना क्षेत्र के इमलीगाछ इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 


उधर, इस मामले में पुलिस टीम का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम पहुंची और दोनों किशोरी के शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही तीसरे युवक से जानकारी ली जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहल टीम मामले का अनुसंधान कर रही है।