ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Katihar News: मारा गया कटिहार में घूम रहा खुंखार भेड़िया, ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार गिराया

Katihar News: कटिहार नगर निगम क्षेत्र के रानी घाट में देर रात एक भेड़िए ने कई लोगों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने आत्मरक्षा में भेड़िए को मार गिराया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Katihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Katihar News: कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 40 स्थित गौशाला ग्राम सभा के रानी घाट इलाके में देर रात एक भेड़िए के हमले से अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। भेड़िए ने आधी रात के बाद इलाके में घुसकर आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिनमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, भेड़िया अंधेरे का फायदा उठाकर घरों के आसपास घूम रहा था और एक के बाद एक कई लोगों को अपना शिकार बना रहा था। लगातार हो रहे हमलों से लोगों में चिंता और भय का माहौल बन गया, खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोग बेहद परेशान थे।


घटना के बाद ग्रामीणों ने इलाके की सुरक्षा अपने हाथों में ले ली। लाठी-डंडे से लैस होकर मोहल्ले में रातभर पहरा देने लगे। इस दौरान सूचना मिली कि भेड़िया एक बार फिर घुस आया है और उसने पांच और लोगों पर हमला कर दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने एकजुट होकर आत्मरक्षा में भेड़िए को घेरकर मार गिराया। 


भेड़िए की मौत के बाद इलाके में राहत की सांस ली गई और लोग अस्थायी रूप से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता