ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Katihar: टीकाकरण के बाद बच्ची की मौत, सेविका और आशा पर कार्रवाई की मांग

KATIHAR: कटिहार में टीकाकरण के बाद तीन साल की बच्ची की मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्न

Katihar: टीकाकरण के बाद बच्ची की मौत, सेविका और आशा पर कार्रवाई की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार में टीकाकरण के बाद तीन साल की बच्ची की मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों ने टीका लगाने वाली सेविका और आशा पर कार्रवाई की मांग की है। 


घटना कटिहार के वार्ड नंबर 43 स्थित डहेरिया गाछी टोला की है। मृतक के पिता मनोज पासवान ने बताया की घर पर आंगनबाड़ी केंद्र से बुधवार को सेविका, आशा सुमित्रा बेटी को टीका लगाने के लिए आई हुई थी। उस वक्त बच्ची की मां घर में नहीं थी। मना करने के बावजूद जबरन बच्ची को सुई लगा दिया गया। जिसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टर के पास बच्ची को ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 


घटना की सूचना पाकर निगम पार्षद संजय महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने मांग किया कि इसमें जो भी दोषी है उस पर कार्रवाई की जाए। इस मामले की जांच होनी चाहिए। वही घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन सुईं देने वाली आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका और आशा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटे हैं। 




टैग्स