ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News: सीतिश हत्याकांड पर आक्रोश, शव बरामद नहीं होने से लोगों में नाराजगी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड अंतर्गत सतीश हत्याकांड को लेकर जन आक्रोश दिन-ब-दिन तेज होता जा रहा है। मंगलवार की शाम बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड अंतर्गत सीतिश हत्याकांड को लेकर जन आक्रोश दिन-ब-दिन तेज होता जा रहा है। मंगलवार की शाम बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च दुर्गा मंदिर से शुरू होकर कुर्सेला थाना तक पहुंचा। लोगों ने हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा और मृतक का शव जल्द बरामद करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।


प्रदर्शनकारी हाथों में मोमबत्तियां और बैनर लिए थाना पहुंचे और "कुर्सेला पुलिस हाय-हाय", "दोषियों को फांसी दो" जैसे नारे लगाए। उन्होंने थाने का घेराव करते हुए कहा कि जब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती और शव बरामद नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।


प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही, जिन्होंने इसे पूरे क्षेत्र की "अस्मिता की लड़ाई" बताया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन और भी व्यापक और उग्र रूप लेगा। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक सतीश शाह कुर्सेला की मछलीपट्टी क्षेत्र में किराना दुकानदार बबलू शाह की दुकान पर काम करता था। पैसों की चोरी के शक में बबलू शाह और उसके बेटे शम्भू कुमार ने सीतिश की लोहे की रॉड और बिजली के तार से पीट-पीटकर हत्या कर दी।


हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर गंगा-कोशी संगम में फेंक दिया गया। इस जघन्य घटना से क्षेत्र में सन्नाटा और आक्रोश दोनों फैल गया। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी बबलू शाह अब भी फरार है। पुलिस का कहना है कि बबलू की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।


थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषी किसी भी हाल में नहीं बच पाएंगे। हत्या के 12 दिन बीत जाने के बावजूद सतीश का शव अब तक बरामद नहीं हो सका है। मृतक के परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि शव को जल्द खोजा जाए, ताकि अंतिम संस्कार हो सके और परिवार को भावनात्मक closure मिल सके।


मंगलवार को भी पुलिस और गोताखोरों की टीम ने नाव के जरिए गंगा नदी में तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना है कि यह लड़ाई केवल सीतिश के परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की न्याय और सुरक्षा की लड़ाई है। उन्होंने इस हत्याकांड को समाज की सामूहिक संवेदना और असुरक्षा के प्रतीकात्मक घटना बताया।

कटिहार से  नीतीश कुमार की रिपोर्ट