ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

कटिहार में यातायात नियमों को नहीं मानने वाले पुलिस वालों का कटा चालान, सड़क पर खुद उतरे ट्रैफिक डीएसपी

KATIHAR: कटिहार में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले आमलोगों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों का भी चालान काटा गया। वर्दी वाले ही वर्दी वालों का चालान काटते नजर आए। कटिहार SP के

कटिहार में यातायात नियमों को नहीं मानने वाले पुलिस वालों का कटा चालान, सड़क पर खुद उतरे ट्रैफिक डीएसपी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले आमलोगों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों का भी चालान काटा गया। वर्दी वाले ही वर्दी वालों का चालान काटते नजर आए। कटिहार SP के निर्देश पर कटिहार ट्रैफिक थाने की पुलिस इन दिनों विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों को नहीं मानने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मियों को डिजिटल तरीके से फाइन किया जा रहा है।


कटिहार के अंबेडकर चौक पर खुद ट्रैफिक डीएसपी यातायात नियमों को समझाने निकले। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस भी सड़क पर उतरकर ट्रैफिक रुल तोड़ने वाले लोगों का चालान काटती नजर आई। सड़क से गुजर रही पुलिस की गाड़ी और पुलिस की वर्दी पहने पुलिस कर्मी जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते दिखे उनकी गाड़ी का मोबाइल से फोटो लिया गया और डिजिटल चालान ऑनलाइन काटा गया।


इस विशेष अभियान को कई दिनों से कटिहार में चलाया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि महिला पुलिस हो या पुरुष पुलिस या फिर गाड़ी में लिखा पुलिस का स्टीकर सभी यातायात नियम के दायरे में है और जो ट्रैफिक नियम पर खड़ा नहीं उतरे उनका चालान काटा गया। ऐसे में दर्जनों महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों का चालान खुद ट्रैफिक डीएसपी की मौजूदगी में काटा गया। 


इस विशेष अभियान को लेकर कटिहार जिला ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन ने बताया कि जिले के एसपी के निर्देश पर कटिहार जिले में दो दिनों का विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चेकिंग अभियान विशेष रूप से ऐसे पुलिस वालों के लिए चलाया गया जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए गाड़ी चलाते हैं। 


जो बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाते हैं और गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर लगाते हैं उनके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक एक दर्जन से अधिक लोगों का चालान काटा गया। उन्होंने बताया कि एमवी एक्ट के जो भी नॉर्म्स है उसके तहत कार्रवाई की जा रही है। सभी वाहनों की जांच की जा रही है। जो बिना हेलमेट लगाये चलते है, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, जिनके पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और इंश्योरेंश नहीं हैं उनकी पहचान कर डिजिटल चालान काटा जा रहा है। 

टैग्स