ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

कमला नदी में नहाने गए पांच बच्चों में तीन की डूबने से मौत, सोमवारी पर हादसे से गांव में कोहराम

Bihar Flood News: कटिहार में सोमवारी के दिन कमला नदी में नहाने गए पांच बच्चों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में जाने से तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और मृतक...

कमला नदी में नहाने गए पांच बच्चों में तीन की डूबने से मौत, सोमवारी पर हादसे से गांव में कोहराम
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Flood News: कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत स्थित वार्ड संख्या-15 में सोमवार को कमला नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. शिव मंदिर के समीप कमला घाट पर स्नान करने गए पांच बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. बच्चों को डूबता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नदी में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई.


मृतकों की पहचान अमन कुमार (12), प्रिंस कुमार (10) और सत्यम कुमार (13) के रूप में हुई है. हादसे की जानकारी मिलते ही तीनों बच्चों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


सोमवारी पर नदी में स्नान करने गए थे पांच बच्चे

बताया गया कि सोमवार को सोमवारी के मौके पर पांच बच्चे कमला नदी में स्नान करने के लिए गए थे. सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे, इसी दौरान वे गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे. बच्चों को डूबता देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत उनकी मदद के लिए नदी में उतर गए.


ग्रामीणों ने दो बच्चों को बचाया

ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर दो बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया. इस दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका. हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और बच्चों की तलाश शुरू की गई.


हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. अमन कुमार के पिता मनोज साह और मां सुषमा देवी हैं. प्रिंस कुमार के पिता विजय साह और मां ममता देवी हैं, जबकि सत्यम कुमार के पिता का नाम चिरंजीव साह बताया गया है.