ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

कटिहार में पुलिस और युवक के बीच रेस्टोरेंट में ‘हॉट टॉक’ का वीडियो वायरल, SDPO ने दी सफाई

KATIHAR: बारसोई थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में बहन के साथ बैठे युवक और पुलिस के बीच हुए ‘हॉट टॉक’ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। SDPO अजय कुमार ने बताया कि वीडियो रूटीन चेकिंग के दौरान का है, थाना अध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया है

बिहार
पुलिस पर सवाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के बारसोई थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट के पुलिस और रेस्टोरेंट में बैठे एक युवक युवती के साथ हॉट टॉक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कारवाई की है। वीडियो 24 ऑक्टूबर की बताई जा रही है। बारसोई पुलिस और रेस्टोरेंट में मौजूद युवक युवती से हॉट टॉक का वीडियो वायरल होने के बाद कटिहार के बारसोई एसडीपीओ ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 


बारसोई एसडीपीओ अजय कुमार ने अपना एक वीडियो बयान जारी किया है ,जिसमें उन्होंने बताया है कि वीडियो 24 अक्टूबर 2025 की है जब संध्या बारसोई थाना अध्यक्ष बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होटल/लॉज की रूटीन चेकिंग कर रहे थे ,इसी क्रम में रात के करीब 10 बजे सूचना मिलीं कि बारसोई रास चौक स्थित BR 11 रेस्टोरेंट के कुछ असामाजिक तत्व बैठे हुए है,


इस सूचना के सत्यापन हेतु थाना अध्यक्ष रंजन कुमार यादव और महिला सिपाही के साथ रेस्टोरेंट में पहुंचकर बैठे हुए व्यक्तियों से नाम पता पूछा तभी पूछताछ के क्रम में वहां बैठे व्यक्तियों के द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया ,साथ ही पुलिस के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिसे लेकर वहां बैठे लोगों और पुलिस पदाधिकारी के साथ रेस्टोरेंट में हॉट टॉक हुआ,इस बात की जानकारी मुझे भी दी जा8 जिसमें एक सन्हा थाने में दर्ज किया गया है। मामले पर थाना अध्यक्ष को शो काउज भी किया गया है।

कटिहार से सोनू की रिपोर्ट 




टैग्स