ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

KATIHAR: डॉक्टर-पुलिस की मिलीभगत से कोर्ट को गुमराह करने का मामला उजागर, 82 वर्षीया महिला को जेल भेजने की धमकी, सोशल एक्टिविस्ट ने किया पर्दाफाश

सोशल एक्टिविस्ट विक्टर झा ने बताया कि कटिहार में केस का आईओ अरविंद कुमार पीड़िता को प्रताड़ित करता है। कहता है कि जेल भेज देंगे। बुढ़ी माता इतनी भीषण गर्मी में कटिहार के एसपी, डीएम, एसडीपीओ और थाना प्रभारी के यहां न्याय की गुहार लगा रही है।

bihar
न्याय की मांग
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार में डॉक्टर और पुलिस की मिलीभगत से कोर्ट को गुमराह करने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं, नार्मल केस के सिटी स्कैन को फर्जी रिपोर्ट देने वाले सदर अस्पताल के डॉक्टर सदानंद प्रेम और नगर थाने के केस के आईओ ने 82 वर्षीया बुजुर्ग महिला ओड्री फिलिप्स बेंजामिन को जेल भेजने की धमकी देकर उन्हें प्रताड़ित कर रही हैं। जिसे लेकर महिला जिले के सभी अधिकारियों के पास न्याय की गुहार लगा रही है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। 


इस पूरे मामले का पर्दाफाश करने वाले सोशल एक्टिविस्ट विक्टर झा ने इस मामले का उद्भेदन किया हैं, उन्होंने बताया कि पीड़िता को फर्जी रिपोर्ट के आधार पर प्रताड़ित किया जा रहा हैं। पूरे मामले में नगर थाना के दारोगा और डॉक्टर पर पीड़ित परिवार ने कार्रवाई  की मांग की है। वही पीड़िता पुलिस विभाग के अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है। मामले पर सिविल सर्जन ने कहा है कि पीड़िता की तरफ से आवेदन मिला है जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


सोशल एक्टिविस्ट विक्टर झा ने बताया कि पीड़िता के साथ मारपीट किया गया। इनके खुद के पुत्र ने मारपीट किया। यह पहले थाना पहुंचती है उसके बाद उसका बेटा थाने पहुंचता है लेकिन इनका एफआईआर बाद में दर्ज किया जाता है, इससे पहले इनके बेटे का केस दर्ज कर दिया गया है। कटिहार में केस का आईओ अरविंद कुमार पीड़िता को प्रताड़ित करता है। कहता है कि जेल भेज देंगे। बुढ़ी माता इतनी भीषण गर्मी में कटिहार के एसपी, डीएम, एसडीपीओ और थाना प्रभारी के यहां न्याय की गुहार लगा रही है। 


लेकिन किसी अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की और ना ही बुजुर्ग महिला के साथ हमदर्दी नहीं दिखाई और ना ही किसी ने मदद की। जिस इज्यूरी रिपोर्ट का जिक्र किया जा रहा है वो कटिहार में आउट सोर्सिंग से सीटी स्कीन होता है। सदर अस्पताल में कल्पना नर्सिंग होम का एक ब्रांच स्थित है जहां ये पहला सिटी सेंटर है भारत में जहां पर वीडियो कॉलिंग से राजस्थान में बैठे डाक्टर सिटी स्कैन को टेस्ट करते है। कल्पना नर्सिंग होम ने गलत सिटी स्कैन रिपोर्ट दिया है।

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट