ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Bihar News: हसबैंड के ड्यूटी पर जाते ही बॉयफ्रेंड के साथ इश्क लड़ाती थी पत्नी, वाइफ की बेवफाई से आहत पति पहुंच गया कोर्ट

KATIHAR: पत्नी की बेवफाई से आहत एक पति कोर्ट पहुंच गया और अदालत से न्याय की गुहार लगाई है। कटिहार के रहने वाले शख्स ने पत्नी पर अवैध संबंध और घर से आभूषण और कैश चुराने का आरोप लगाय

Bihar News: हसबैंड के ड्यूटी पर जाते ही बॉयफ्रेंड के साथ इश्क लड़ाती थी पत्नी, वाइफ की बेवफाई से आहत पति पहुंच गया कोर्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: पत्नी की बेवफाई से आहत एक पति कोर्ट पहुंच गया और अदालत से न्याय की गुहार लगाई है। कटिहार के रहने वाले शख्स ने पत्नी पर अवैध संबंध और घर से आभूषण और कैश चुराने का आरोप लगाया है। कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और जांच तेज कर दी है। 


जानकारी के मुताबिक, बरारी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी प्रीतम साह की शादी करीब 13 साल पहले भागलपुर की रहने वाली लड़की के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। शादी के 13 साल बाद प्रीतम ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसके काम पर जाते ही उसकी पत्नी उसके पीठ पीछे गैर मर्द से इश्क लड़ाने लगती थी। 


पति ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद वह मायके चली जाती थी और जब प्रीतम उसे वापस लाने जाता तो अपने प्रेमी से उसकी पिटाई करा देती थी। मामले को निपटाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। करीब 8 महीने बाद महिला ससुराल पहुंची और घर में रखे गहने और कैश लेकर फरार हो गई। 


जब वह अपनी शिकायत लेकर ससुराल पहुंचा तो वहां उसके सास,ससुर और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पत्नी की इस बेवफाई से आहत प्रीतम ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है और अपने दोनों बच्चों की कस्टडी चाहता है। कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।