ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार : ऑटो और ट्रक में जोरदार टक्कर, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

KATIHAR : इस वक़्त की बड़ी खबर कटिहार जिले से समे आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हालांकि इस एक्सीडेंट में कई अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी भी बताये जा

बिहार : ऑटो और ट्रक में जोरदार टक्कर, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR : इस वक़्त की बड़ी खबर कटिहार जिले से समे आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हालांकि इस एक्सीडेंट में कई अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी भी बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, ऑटो और ट्रक की जोरदार टक्कर की वजह से यह हादसा हुआ है. दुर्घटना पोठिया थाना क्षेत्र के समेली खैरा बहियार के समीप हुई.


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अनियंत्रित ऑटो और ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई जिसमें पूर्णिया से बैंड पार्टी बाजा कर लौट रहे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सभी मृतकों की पहचान की जा चुकी है. 


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को हिरासत में ले लिया है और ड्राइवर का पता लगाने में जुट गई है. मृतक सभी लोग कुर्सेला थाना क्षेत्र के बसुहार मजदिया गांव के रहने वाले थे और शादी विवाह में बैंड पार्टी का काम करते थे वहीं घायलों में सभी लोग फलका भंगहा के रहने वाले हैं. इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है. मामले की जांच की जा रही है.