ब्रेकिंग
Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦बिहार में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा, लंदन तक जुड़ा कनेक्शन... मुख्य आरोपी एजाज कमर गिरफ्तार✦सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦बिहार में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा, लंदन तक जुड़ा कनेक्शन... मुख्य आरोपी एजाज कमर गिरफ्तार✦सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी

खेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

Bihar Weather News: कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच और सरकारी सहायता की प्रक्रिया शुरू करने की बात..

खेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
© google
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Weather News: कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई. हादसा बैरिया पंचायत के सोलकंधा गांव में हुआ. मृतक की पहचान दीपक सिंह के 14 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है.


जानकारी के अनुसार लक्ष्मण रविवार को अपने घर के पास डाबलू चौक स्थित खेत में शौच के लिए गया था. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया. देखते ही देखते तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई. इसी बीच खेत में आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से लक्ष्मण गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.


हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. घटना की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए. बेटे की मौत की खबर सुनकर माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.


परिजनों ने घटना की जानकारी आजमनगर अंचलाधिकारी अजय कुमार सिंह को दी. सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. अंचलाधिकारी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से बालक की मौत की सूचना मिली है. मामले की स्थलीय जांच कराई जाएगी.


अंचलाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सरकारी प्रावधानों के अनुसार पीड़ित परिवार को देय अनुग्रह अनुदान और मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.


इधर, घटना के बाद ग्रामीणों में भी शोक का माहौल है. ग्रामीण सुदाम सिंह, प्रीतम कुमार मंडल समेत अन्य लोगों ने प्रशासन और राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.