ब्रेकिंग
बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार

कार्तिकेय सिंह के आरोप पर लालू यादव का बयान, बोले.. ऐसा कोई मामला नहीं, झूठे हैं सुशील मोदी

DELHI : नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से ही कार्तिक सिंह को लेकर राजनितिक गलियारों में बवाल मचा हुआ है. कानून मंत्री कार्तिकेय अपहरण के एक मामले में फरार घोषित हैं. उनके

कार्तिकेय सिंह के आरोप पर लालू यादव का बयान, बोले.. ऐसा कोई मामला नहीं, झूठे हैं सुशील मोदी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से ही कार्तिक सिंह को लेकर राजनितिक गलियारों में बवाल मचा हुआ है. कानून मंत्री कार्तिकेय अपहरण के एक मामले में फरार घोषित हैं. उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है. कार्तिकेय सिंह के मुद्दे पर बीजेपी लगातार सरकार को घेरने में लगी है. इसको लेकर अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि कार्तिकेय सिंह पर ऐसा कोई मामला नहीं है.


लालू यादव ने कहा है कि बीजेपी के नेता ऐसे ही बोलते रहते हैं. उनकी बातों तो छोड़ दीजिये. कार्तिकेय सिंह पर कोई मामला पर नहीं है. आरजेडी सुप्रीमो ने बीजेपी नेता सुशील मोदी झुठा बताया है. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी झूठा आदमी है. उनकी बातों को छोड़ दीजिये. कानून मंत्री कार्तिकेय कोई ऐसा मामला नहीं है. ये सब गलत बात है. बीजेपी के नेता झूठ बोल रहे हैं.


आरजेडी सुप्रीमो ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 2024 में देश को बचना है और मोदी को हटाना है. बता दें कि लालू यादव आज दिल्ली से पटना आ रहे हैं. महागठबंधन की सरकार बनने से बाद लालू पहली बार पटना आ रहे है. उनके आगमन से समर्थकों में काफी उत्साह है.

टैग्स