ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

मोतिहारी: दाखिल-खारिज में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई, CO समेत 60 कर्मचारियों पर 45 लाख का जुर्माना

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी ख़बर मोतिहारी से आ रही है. जहां दाखिल खारिज में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की गई है. सीओ, कर्मचारी, सीआई समेत 60 कर्मचारियों पर 45 लाख

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी ख़बर मोतिहारी से आ रही है. जहां दाखिल खारिज में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की गई है. सीओ, कर्मचारी, सीआई समेत 60 कर्मचारियों पर 45 लाख का जुर्माना लगाया गया है. दाखिल खारिज के काम में लापरवाही बरतने पर वरीय उपसमाहर्ता ने सभी पदाधिकारियों पर 45 लाख जुर्माना लगाते हुए राशि जमा करने का निर्देश दिया है.

दरअसल जिले के 27 अंचलों में 81280 दाखिल खारिज के लिए आवेदन ऑनलाइन किया गया था. जिसमें निर्धारित समय 21 दिन में 36351 आवेदन का डिस्पोजल किया गया. वहीं 44929 आवेदन अभी तक लंबित है. जिसको लेकर अनुमंडल के डीसीएलआर द्वारा उक्त अंचल के सीओ सहित हल्का कर्मचारी और  सीआई पर लंबित आवेदन को लेकर जुर्माना लगाया है.


राजस्व विभाग के निर्देश की अनदेखी करके 21 और 63 दिनों की अवधि समाप्त होने के बाद भी मोतिहारी अंचल 855, घोड़ासहन 368, मेहसी 285, तुरकौलिया 313, पताही 365, तेतरिया 241 और पकड़ीदयाल अंचल में 472 आवेदन लंबित हैं. जिसको लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है.

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता