ब्रेकिंग
हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी

कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा का हाथी पर सवारी करते वीडियो वायरल, श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सासाराम के करगहर में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शोभायात्रा के दौरान कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा ने हाथी पर बैठकर यात्रा में भाग लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

bihar
हाथी पर विधायक जी
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: सासाराम से एक दिलचस्प खबर सामने आई है, जहां करगहर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा का हाथी पर सवारी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो करगहर प्रखंड के पटवाडीह गांव का बताया जा रहा है, जहां शनिवार को श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी।


वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि विधायक संतोष मिश्रा पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान हाथी पर सवार हैं और यात्रा में भाग लेते हुए चारों ओर घूम रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा इस दृश्य को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे हैं।


कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स जहां इसे संस्कृति से जुड़ाव और धार्मिक आयोजन में भागीदारी के रूप में देख रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने विधायक के जूते पहनकर हाथी पर चढ़ने को लेकर आलोचना भी की है। उनका कहना है कि धार्मिक आयोजनों में विशेष रूप से ऐसे प्रतीकात्मक कार्यों में पारंपरिक शालीनता और श्रद्धा का ध्यान रखा जाना चाहिए।


इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल विधायक संतोष मिश्रा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जनप्रतिनिधि के तौर पर धार्मिक आयोजनों में इस तरह की भागीदारी जनता के बीच उनकी छवि को किस तरह प्रभावित करती है। इस घटना ने यह भी दिखाया है कि किस प्रकार आज सोशल मीडिया हर छोटी-बड़ी घटना को पलक झपकते ही चर्चा के केंद्र में ला देता है। फिलहाल यह वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर किया जा रहा है।


टैग्स