ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

कपकपाती ठंड से परेशान बच्चों ने औरंगाबाद डीएम से लगाई गुहार..कहा-DM अंकल स्कूल बंद करे..बहुत ठंड लग रही है

AURANGABAD: औरंगाबाद में भीषण ठंड से लोग काफी परेशान हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए पटना सहित बिहार के कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया ग

कपकपाती ठंड से परेशान बच्चों ने औरंगाबाद डीएम से लगाई गुहार..कहा-DM अंकल स्कूल बंद करे..बहुत ठंड लग रही है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में भीषण ठंड से लोग काफी परेशान हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए पटना सहित बिहार के कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है। इस कपकपाती ठंड से बच्चे भी परेशान हैं। स्कूली बच्चे और उनके अभिभावकों ने डीएम से स्कूल को बंद करने की अपील की है।


उनका कहना है कि कम से कम नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया जाय। छोटे-छोटे मासूम बच्चे इस हाड़ कंपाती ठंड में भी स्कूल जाने को विवश हैं। बच्चे स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे कुहासे में बस का इंतजार करते दिखे। 


बच्चों ने मीडिया के सामने अपनी समस्या बतायी। जिले के डीएम सौरभ जोरवाल से छोटे-छोटे मासूम बच्चों ने स्कूल को बंद करने की गुहार लगायी। कहा कि डीएम अंकल कृपया स्कूल बंद कर दीजिये ठंड से हम कांप रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए ऑनलाइन क्लास ही कुछ दिनों के लिए शुरू करवा दीजिये। 


वहीं समाजसेवी प्रमोद सिंह ने कहा कि जब औरंगाबाद में पारा 12 डिग्री सेल्सियस था तब डीएम साहब ने 7 जनवरी तक स्कूलों को बंद कर दिया था लेकिन जब आज तापमान 4 और 5 डिग्री सेल्सियस है तो छोटे-छोटे बच्चों के स्कूलों को खुला रखा गया है। उन्होंने भी एक सप्ताह के लिए नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद किये जाने की अपील की है। वही बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था किये जाने की बात दोहराई है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता