ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

कांवरियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

JAMUI : बड़ी खबर जमुई से सामने आ रही है, जहां कांवरियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में 9 कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अ

कांवरियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 9 लोग गंभीर रूप से घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बड़ी खबर जमुई से सामने आ रही है, जहां कांवरियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में 9 कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है.


जानकारी के मुताबिक, सभी कंवारियां ऑटो पर सवार होकर बहादुरपुर से सुल्तानगंज के लिए निकले थे. जहां से जल भरकर पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम जाना था. जैसे ही ओटो जमुई -झाझा मुख्य मार्ग स्थित कटौना बाईपास के समीप पहुंची तभी तेज गति के कारण ओटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. 


घायलों की पहचान जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी रामवरण तांती, चनवा देवी, प्रमिला देवी जितनी देवी, बेबी देवी, बचिया देवी, राजकुमार, शिव कुमार तांती, आशा देवी के रूप में हुई है. घायलों में जितनी देवी, प्रमिला देवी, रामवरण तांती, चंदवा देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं, रामवरण तांती को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक द्वारा पटना रेफर कर दिया गया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें