ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

तेज रफ्तार गाड़ी और ऑटो में जोरदार टक्कर, रोड एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत

KAIMUR : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ बड़ौरा रोड पर तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो वही पलट गया,

तेज रफ्तार गाड़ी और ऑटो में जोरदार टक्कर, रोड एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत
First Bihar
1 मिनट

KAIMUR :  जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ बड़ौरा रोड पर तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो वही पलट गया, जिसमें ऑटो में बैठे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.


घटना होने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और आनन-फानन में लोगों ने रामगढ़ के रेफरल अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


आपको बता दें कि मृतक रोशन राम रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरार गांव का बताया जा रहा है. मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. इधर घटना की जानकारी सुनते ही मृतक के परिजन भी रामगढ़ के रेफरल अस्पताल पहुंचे और मृत बॉडी को देखते ही परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता