ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस वाहन पेड़ से टकराई, SI समेत 4 घायल

KAIMUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान पर नहीं बन आती हो। इ

शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस वाहन पेड़ से टकराई, SI समेत 4 घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KAIMUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान पर नहीं बन आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यहां बाइक सवार शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस वाहन पेड़ जाकर टकरा गई, जिसमें सब इंस्पेक्टर सहित चार घायल हो गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, कैमूर में पुलिस लगातार शराब तस्करों को लेकर छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुवर गांव के के नहर के पास बाइक सवार शराब तस्करों का पीछा कर रही रामगढ़ पुलिस की वाहन पेड़ से टकरा गई है। इस घटना में सब इंस्पेक्टर सहित ड्राइवर और दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद सभी घायलों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया। 


वहीं, रामगढ़ रेफरल अस्पताल से गंभीर हालत देखते हुए इलाज के बाद सब इंस्पेक्टर और ड्राइवर को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल में 23 वर्षीय सब इंस्पेक्टर पप्पू कुमार यादव, होमगार्ड ड्राइवर देवव्रत पासवान, कांस्टेबल अंकुश कुमार और आकाश कुमार शामिल हैं। 


उधर, इस मामले में जानकारी देते हुए मोहनिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि रामगढ़ पुलिस द्वारा शराब तस्करों का पीछा किया जा रहा था। इस दौरान गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिसमें कुछ पुलिस जवान घायल हो गए। जिनका प्रथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया गया है। इलाज हो जाने के बाद उनसे पूरे मामले पर जानकारी ली जाएगी और फरार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।