ब्रेकिंग
बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’

बिहार सरकार के मंत्री ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कहा..जहां-जहां राहुल गांधी जाएंगे..वहां उनकी पार्टी का सफाया होगा

मंत्री श्रवण कुमार ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए वोटर लिस्ट और गठबंधन पर तीखे बयान दिए। कहा कि जिंदा वोटर ही वोट देंगे तभी पार्टी आगे बढ़ेगी। अगर वे मुर्दा वोटरों से वोट दिलवाना चाहते हैं, तो उनकी पार्टी का भला कैसे होगा?

bihar
राहुल गांधी पर साधा निशाना
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR:  बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। कैमूर दौरे पर पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार ने दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसी बैठकों से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी जहां भी चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं, वहां उनकी पार्टी का सफाया निश्चित है। इतना ही नहीं, जो भी दल उनके साथ गठबंधन करेगा, उसका भी पतन तय है।


 वोटर लिस्ट के मुद्दे पर घेरा 

राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में चुनाव आयोग ने केवल विसंगतियों को दूर किया है। मृत लोगों के नाम हटाना और एक व्यक्ति का नाम कई जगहों से हटाकर एक जगह करना पारदर्शी प्रक्रिया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "जिंदा वोटर ही वोट देंगे तभी पार्टी आगे बढ़ेगी। अगर वे मुर्दा वोटरों से वोट दिलवाना चाहते हैं, तो उनकी पार्टी का भला कैसे होगा?"


 निशांत कुमार और दल-बदल पर बयान 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चाओं का स्वागत करते हुए मंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी के आने से नई तकनीक और प्रगति आएगी। वहीं, राजद के 17-18 विधायकों के जेडीयू के संपर्क में होने की खबरों पर उन्होंने कहा कि विकास चाहने वाले नेता स्वाभाविक रूप से नीतीश कुमार की ओर देखते हैं। तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर उन्होंने इसे उनका निजी पारिवारिक मामला बताया।

टैग्स