ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

झाड़-फूंक के दौरान बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने नीचे उतारा

KAIMUR: मोहनियां थाना क्षेत्र के उगहनीडीह गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक युवक बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और चिखने और चिल्लाने लगा। युवक को टावर से नीचे उतारने

झाड़-फूंक के दौरान बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने नीचे उतारा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: मोहनियां थाना क्षेत्र के उगहनीडीह गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक युवक बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और चिखने और चिल्लाने लगा। युवक को टावर से नीचे उतारने के लिए पुलिस और ग्रामीण 4 घंटे तक परेशान रहे। काफी मशक्कत के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया और उसे परिजनों के हवाले किया गया। बताया जाता है कि युवक विक्षिप्त है और झाड़-फूंक कराने के लिए परिजन उसे लेकर माता के मंदिर में लाए थे। तभी वह भागकर टावर पर चढ़ गया। 


बताया जाता है कि मानसिक रूप से बीमार युवक का इलाज काफी दिनों से चल रहा था। परिजनों का मानना था कि दवा और दुआ दोनों होनी चाहिए। इसलिए झाड़-फूंक कराने के लिए परिजन युवक को लेकर माता के मंदिर में पहुंचे थे तभी वह वहां से भाग गया और एक लाख 32 हजार वोल्ट वाले बिजली के एक्सटेंशन टावर पर चढ़ गया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गयी। लोग नीचे से युवक को उतरने के लिए कह रहे थे उसे समझा रहे थे कि करंट लग जाएगी और तुम्हारी जान चली जाएगी। 


लेकिन युवक लोगों की बातें नहीं सुन रहा था। वह टावर के नीचे से नहीं उतर रहा था। टावर पर काफी ऊंचाई पर जाने के बाद युवक चिल्लाने लगा। जिसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर करीब चार घंटे बाद टावर से नीचे उतारा और उसे परिजनों को सौंपा। मामला मोहनिया थाना क्षेत्र के उगहनीडीह गांव का है जहां युवक के इस कदम से लोग परेशान रहे और पुलिस हैरान रही। बिजली के हाईटेंशन टावर पर युवक करीब 4 घंटे तक चढ़ा रहा। युवक को टावर से नीचे उतारने में पुलिस को पसीने छूट गये। युवक की पहचान शत्रुघ्न राम के बेटे पकौड़ी राम के रूप में हुई है।


टैग्स