ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार: सरकारी स्कूल के गुरु जी का नया कारनामा, क्लास रूम में सोते हुए वीडियो वायरल

KAIMUR: सरकारी स्कूल के कई कारनामे आपने सुने होंगे। इस बार कैमूर जिले के एक स्कूल से जो मामला सामने आया है उसके बाद सरकारी स्कूल फिर चर्चा में आ गया है। इस बार गुरु जी का विद्यालय

बिहार: सरकारी स्कूल के गुरु जी का नया कारनामा, क्लास रूम में सोते हुए वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR: सरकारी स्कूल के कई कारनामे आपने सुने होंगे। इस बार कैमूर जिले के एक स्कूल से जो मामला सामने आया है उसके बाद सरकारी स्कूल फिर चर्चा में आ गया है। इस बार गुरु जी का विद्यालय के कमरे में कुर्सी पर सोते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सरकारी विद्यालय के बच्चो को पढ़ाने गए शिक्षक अपने ही कुर्सी पर बैठ सो रहे हैं और बच्चे जमीन पर बैठ आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। 




इस वीडियो की जब पड़ताल की गई तो यह वीडियो मोहनिया प्रखंड के कठेज पंचायत पंचायत के छोटका सगरा प्राथमिक विद्यालय का है। जिसमें एक शिक्षक शाहिद अंसारी जो विद्यालय क्लास रूम में कुर्सी पर बैठ सो रहे हैं और बच्चे खुद से पढ़ाई कर रहे हैं। जब विद्यालय में ड्यूटी पर तैनात शिक्षक क्लास रूम में सोएंगे तो यह मासूम बच्चे का विकास किस तरफ से होगा, जहां बच्चों के उज्जवल भविष्य और विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। वहीं, इस तरह के शिक्षक उन बच्चों के विकास में  बाधक के रूप में साबित हो रहे हैं ।




ग्रामीणों का कहना है कि यह वीडियो हमारे ही पंचायत के छोटका सगरा गांव का है। वहां प्राथमिक विद्यालय है जिसमें इस शिक्षक का नाम हामिद अंसारी है।  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री जगदीश प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने भी बताया यह वीडियो छोटका सागर गांव के विद्यालय का है, जिसमें शिक्षक सोते हुए नजर आ रहे हैं। उन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स