ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार : तीन लोगों पर गिरा ठनका, घटनास्थल पर दो की मौत, एक महिला बुरी तरह झुलसी

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. उसका शरीर बुरी त

बिहार : तीन लोगों पर गिरा ठनका, घटनास्थल पर दो की मौत, एक महिला बुरी तरह झुलसी
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया है. इलाज के लिए उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उधर मृतकों के घर में कोहराम मच गया है.


घटना कैमूर जिले के भभुआ इलाके की है. यहां भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव में ठनका गिरने से एक महिला सहित दो की मौत हो गई. जबकि एक महिला घायल हो गई. घायल महिला अदरमनी देवी का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा चल रहा है. 


मृतकों की पहचान  भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव के रहने वाले इन्द्रदेव सिंह की पत्नी कौशल्या देवी (50) और कसेर गांव के रहने वाले रामचन्द्र सिंह के बेटे अशोक सिंह के रूप में की गई है. हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना की जानकारी देते हुए भगवानपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मुसीर आलम ने बताया कि वे लोग कसेर गांव के पास खेत में काम कर रहे थे. जब अचानक बारिश होने लगी तो वे लोग पास के फूस की मड़ई में छिप गए. उसी समय तेज गड़गड़ाहट के साथ उनका गिरने से दो महिला सहित , तीनों चपेट में आ गए.