ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

कोरोना को लेकर जिला प्रशासन हुआ सख्त, खुद सड़क पर उतरे डीएम और एसपी

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कैमूर जिला प्रशासन आज सड़क पर नजर आया। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन शाम 6 बजे तक दुकान बंद कराने के निर्देश

कोरोना को लेकर जिला प्रशासन हुआ सख्त, खुद सड़क पर उतरे डीएम और एसपी
First Bihar
4 मिनट

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कैमूर जिला प्रशासन आज सड़क पर नजर आया। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन शाम 6 बजे तक दुकान बंद कराने के निर्देश को पालन कराने के लिए डीएम, एसपी, डीएसपी, एसडीएम सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी सड़क पर फ्लैग मार्च कर लोगों को जागरूक करते हुए दिखाई दिए. 


कैमूर के लोगों से आह्वान किया गया कि लोग संक्रमण से बचने के लिए नियमों का पालन करें। शाम 6 बजे तक सभी दुकानें बंद कर दी जाए, 6 बजे के बाद जो अति आवश्यक दुकानें हैं, वह खुलेंगे और रात्रि 9 बजे से सुबह के 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. इसका पालन किया जाए. सभी लोग जब भी घरों से बाहर निकले मास्क जरूर पहने। भभुआ के शहरों में डीएम, एसपी, एसडीएम और डीएसपी भभुआ ने दर्जनों पुलिस पदाधिकारी के साथ सड़कों पर फ्लैग मार्च कर आम जनों को जागरूक किया, तो वही मोहनिया अनुमंडल के बाजारों में एएसपी ,एसडीएम ,डीएसपी सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी सड़कों पर फ्लैग मार्च किए और माइक से अलाउंस कर लोगों को कोविड 19 के मानको को पालन करने का निर्देश जारी किया गया. 


जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बताया कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को सरकार के गाइडलाइन का पालन करने का बार-बार निर्देश दिया जा रहा है। आज फ्लैग मार्च कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि शाम 6 बजे तक सभी लोग अपनी दुकानें बंद कर देंगे, 6 बजे के बाद जरुरि दुकानें ही 9 बजे तक खुली रहेंगी, और रात्रि 9 बजे सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू का पालन किया जाए। जो लोग नहीं मानेंगे उनके ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पहले भी जो लोग इसका उल्लंघन किए हैं उनके ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की गई है। कुछ दुकानों को भी सील किया गया है.


एसपी राकेश कुमार ने बताया पुलिस प्रशासन सरकार के नियमों को पालन कराने के लिए मुस्तैद है। पहले भी मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। लेकिन अब पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई है। शाम 6 बजे तक सभी दुकानें बंद हो जाए पुलिस सुनिश्चित करेगी। रात्रि 9 बजे से सुबह के 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिस लगातार गश्त करेगी। अगर कोई भी व्यक्ति अनावश्यक घूमता हुआ पकड़ा जाएगा तो उसके ऊपर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्रतिदिन मास्क चेकिंग अभियान में तेजी लाया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सड़कों पर गुजरने वाला हर एक व्यक्ति बाहर निकले तो मास्क जरुर पहने।


मोहनिया पहुंचे एएसपी अनंत सिंह ने बताया सरकार का जो नया नियम आया है उसको लेकर मोहनिया के शहरों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। लोगों के अलाउंस कर कोविड-19 के नियमों को पालन करने का आग्रह किया जा रहा है। अगर कोई भी नियमों का उल्लंघन करेगा तो उनके ऊपर विधि सम्मत कार्रवाई पुलिस प्रशासन करेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता