ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में आसमानी आफत: ठनका गिरने से देवरानी-जेठानी समेत तीन महिलाओं की मौत, पांच झुलसीं

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं धान के खेत में जा रही थीं।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कैमूर में सोमवार सुबह आसमानी बिजली ने कहर बरपा दिया। मोहनियां थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरई गांव में सुबह करीब 6 बजे धान के खेत की ओर जा रहीं महिलाएं ठनका की चपेट में आ गईं। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं, जिनका इलाज अनुमंडल अस्पताल में जारी है।


जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं धान की फसल की सोहनी के लिए खेतों की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेज गरज, चमक और बारिश शुरू हो गई। रास्ते में छिपने का कोई ठिकाना नहीं मिलने पर महिलाएं खेत की ओर बढ़ती रहीं, तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गई।


मृतकों में मंगरी देवी (45), पत्नी - अशोक राम, कुमारी देवी (40), पत्नी - मनोज राम और परमशीला देवी (45), जेठानी - कुमारी देवी जबकि झुलसीं महिलाओं में गीता देवी (40), पत्नी - मदन राम, जानकी देवी (45), पत्नी - हरिश्चंद्र राम, कुंती देवी (40), पत्नी - श्रीराम राम, मीरा देवी (35), पत्नी - रोहित राम और पुष्पा देवी (40), पत्नी - कामेंद्र राम शामिल हैं।


इन सभी का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल और गांव में भारी भीड़ जुट गई। लोगों की मांग पर सीओ ने आश्वासन दिया कि आपदा प्रबंधन नियमों के तहत मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दिलवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों शवों को पंचनामा के बाद सदर अस्पताल, भभुआ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजन और ग्रामीण शवों के साथ भभुआ पहुंचे हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवारों की महिलाएं बेसुध होकर रो रही थीं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता