ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार: आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग झुलसे, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

KAIMUR: खबर कैमूर से आ रही है, जहां गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण लगी आग में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कला गांव की है। सोम

बिहार: आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग झुलसे, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: खबर कैमूर से आ रही है, जहां गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण लगी आग में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कला गांव की है। सोमवार की सुबह घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव शुरू हो गया, जिसके कारण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में एक छोटी बच्ची समेत चार लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह खाना बनाने के दौरान गैस में अचानक सिलेंडर से रिसाव होने लगा जिससे घर में आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग और एक बचाने वाला शख्स बुरी तरह से झुलस गए। झुलसे हुए लोगों में बजरंगी गोसाई की 6 माह की बेटी परी गोसाई, बजरंगी गोसाई की 24 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी और घीनहू गोसाई की 40 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी शामिल है। वहीं इन तीनों लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पहुंचे पड़ोसी कामेश्वरा साह का 40 वर्षीय बेटा आलोक साह भी झुलस गया है।


अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का हाल जानने वालों का तांता लगा हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक 4 लोगों में से दो लोग अधिक झुलस गए हैं। सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता