ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

कैमूर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से एक बच्चे की मौत, 10 से अधिक लोग घायल

KAIMUR : इस वक़्त की बड़ी खबर कैमूर जिले से सामने आ रही है जहां धान काटने के लिए अधौरा पहाड़ी से मैदानी इलाके में ट्रैक्टर पर सवार ह

कैमूर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से एक बच्चे की मौत, 10 से अधिक लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : इस वक़्त की बड़ी खबर कैमूर जिले से सामने आ रही है जहां धान काटने के लिए अधौरा पहाड़ी से मैदानी इलाके में ट्रैक्टर पर सवार होकर आ रहे मजदूरों के जत्था का ट्रैक्टर पहाड़ की घाटी में पलट गया. जब लोगों की पड़ी तो आसपास के लोगों द्वारा ट्रैक्टर को सीधा किया गया और उसके नीचे फंसे सभी लोगों को वहां से निकाल कर बस के माध्यम से सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया. इस घटना में एक 10 वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दस से अधिक लोग घायल हैं.


ग्रामीण बताते हैं कि अधौरा प्रखंड के बड़वान कला से धान काटने के लिए 15 मजदूरों का जत्था ट्रैक्टर पर सवार होकर मैदानी इलाके में भभुआ आ रहा था तभी सामने से आ रही एक गाड़ी को साइड देने के चक्कर में ट्रैक्टर का एक पहिया घाटी के खाई में चला गया जिससे ट्रैक्टर वहीं पर पलट गया. लोगों ने पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा किया और उसके अंदर फंसे 15 लोगों को बाहर निकाला. जहां एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 


मृतक 10 वर्ष का बताया जा रहा है. वहीं उसकी मां की हालत नाजुक है. कुल 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. सभी को बस के माध्यम से सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. वहीं अस्पताल प्रबंधक ने बताया कुल 12 लोग अभी तक यहां पहुंचे हैं जिनका इलाज हो रहा है. कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं. हड्डी विशेषज्ञ चिकित्सक को भी बुला लिया गया है. एक बच्चे की मौत हुई है जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता