ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंताबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंता

भैंस के आगे बीन बजाये' भैंस खड़ी पगुराय: मांझी ने RJD पर बोला हमला, बिहार में गिनाए अपने मंत्रालय के काम

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने RJD पर निशाना साधते हुए बिहार में MSME मंत्रालय द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने टेक्नोलॉजी सेंटर, रोजगार और विश्वकर्मा योजना की उपलब्धियां बताईं।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने एक बार फिर आरजेडी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने मंत्रालय की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बिहार में टेक्नोलॉजी सेंटर, रोजगार और विश्वकर्मा योजना के जरिए हजारों लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। साथ ही आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा, “भैंस के आगे बीन बजाए, भैंस खड़ी पगुराय।” 


केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर निशाना साधते हुए कहा है कि अब देखिए ना बिहार का बंटाधार करने वाले राजद @RJDforIndia वाला सब हमसे सवाल पूछ रहा है कि मांझी जी का मंत्रालय बिहार में का का किया…


मांझी ने आगे कहा कि तो सुन लिजिए राजद वालों, बिहटा के सिकंदरपुर में लगभग अरबों रूपए का टेक्नॉलॉजी सेंटर बनाकर जनता को समर्पित कर दिया। लगभग अरबों रूपए का टेक्नोलॉजी सेंटर गया में बन रहा है। 7 गो टेक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर बिहार के अलग-अलग ज़िले में स्थापित किया। 


मांझी ने कहा कि गया जी में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के सेंटर फॉर एक्सलेंट खोला जा रहा है। बोधगया में SC/ST हब की शाखा स्थापित किया गया है जिसमें कइयों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कई लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया।


वही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लगभग 40 हज़ार कामगारों को सिलाई मशीन,वाशिंग मशीन,खिलौना बनाने की मशीन,राज मिस्त्री आदि का किट बांटा गया। ई तो ख़ाली बानगी है कितना गिनाए ई सब को। उँगलियाँ थक जाएगा बाबू ,ज़्यादा हल्ला गुल्ला मत करो। वह तो यही हुआ…भैंस के आगे बीन बजाये' भैंस खड़ी पगुराय'

टैग्स