ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

जहानाबाद: शिक्षिका दिप्ती रानी का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विवाद, वायरल वीडियो पर DEO ने भेजा शो-कॉज नोटिस

जहानाबाद में शिक्षिका दिप्ती रानी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षिका को शो-कॉज नोटिस भेजा है। उनसे 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बिहार
24 घंटे में मांगा जवाब
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के खिलाफ बीजेपी ने 4 सितंबर को 5 घंटे के लिए बिहार बंद किया था। जहानाबाद के अरवल मोड़ के पास महिला शिक्षिका और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई थी। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उक्त शिक्षिका से विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा है। जहानाबाद की जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने राज्य संपोषित बालिका इंटर विद्यालय की शिक्षिका दिप्ती रानी को शो-कॉज नोटिस भेजा है और 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। 


डीईओ द्वारा भेजे गये नोटिस में इस बात का जिक्र है कि व्हाट्सएप एवं सोशल मीडिया पर वायल वीडियो क्लीप को देखने से पता चला कि यह वीडियो 4 सितंबर 2025 का है। आपके द्वारा अरवल मोड़ के पास बीजेपी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक/ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए गैर जिम्मेदाराना तरीके से बयान दी गई है। उन्होंने कहा कि आप शिक्षिक जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं और आपके द्वारा विभाग की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। आपके द्वारा अपने कर्तव्यों के विपरीत कार्य किया गया है। 


उन्होंने कहा आपका यह कृत अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता, आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लोक सेवक आचार नियमावली 2005 के निहित प्रावधानों के विपरीत कार्य करने का परिचायक है। डीईओ ने आगे लिखा कि आपको आदेश दिया जाता है कि 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे कि 4 सितंबर को अरवल मोड़ के पास प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक, अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के आरोप में क्यों नहीं आपके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की जाए। ससमय स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में अधोहस्ताक्षरी द्वारा यह समझा जाएगा कि उक्त आरोपों में आपको कुछ नहीं कहना है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 


दरअसल 27 अगस्त को दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को गाली दिये जाने के मामले में 22 साल के रिजवी उर्फ राजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, वही अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के खिलाफ बीजेपी ने 4 सितंबर को 5 घंटे के लिए बिहार बंद किया था। इस दौरान बिहार के जहानाबाद स्थित राज्य संपोषित बालिका इंटर विद्यालय की शिक्षिका दिप्ती रानी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बहस और धक्का-मुक्की हुई थी। 


बंद समर्थकों का कहना था कि उक्त शिक्षिका ने पीएम मोदी को गाली दी है। जबकि शिक्षिका का कहना था कि उन्हें स्कूल जाने से रोका जा रहा था। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने महिला शिक्षक पर विरोधी पार्टी का समर्थक होने का आरोप लगाया था। हालांकि शिक्षिका दिप्ति रानी ने इस बात से इनकार किया था। कहा था कि वह किसी भी पार्टी की समर्थक नहीं है। वह बच्चों को पढ़ाने स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। पुलिस की टीम ने किसी तरह वहां से सुरक्षित निकाला जिसके बाद वो स्कूल पहुंची। 


जहानाबाद: शिक्षिका दिप्ती रानी का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विवाद, वायरल वीडियो पर DEO ने भेजा शो-कॉज नोटिस

टैग्स