ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जहानाबाद में पेपर लीक के विरोध में छात्रों का उबाल, कारगिल चौक पर हजारों स्टूडेंट ने किया प्रदर्शन

प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद के कारगिल चौक पर हजारों छात्र-छात्राओं ने विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और पेपर लीक पर रोक लगाने की मांग की।

बिहार न्यूज
धर्मेन्द्र प्रधान से मांगा इस्तीफा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: देशभर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के मामले को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना समेत बिहार के कई जिलों में विरोध-प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बीच जहानाबाद में भी छात्रों ने अपनी आवाज बुलंद की। मंगलवार को हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और शहर के कारगिल चौक पर जोरदार विरोध मार्च निकालकर सरकार एवं परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 


प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद जब परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो जाते हैं तो इसका सबसे अधिक नुकसान ईमानदारी से तैयारी करने वाले छात्रों को उठाना पड़ता है। छात्रों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग की।


विरोध मार्च के दौरान छात्रों ने कारगिल चौक पर एकत्र होकर अपनी मांगों को बुलंद किया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील करते रहे।


पुलिस प्रशासन ने पूरे प्रदर्शन के दौरान मुस्तैदी दिखाई और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था पर भी नजर रखी। प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की हिंसा या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। हालांकि, कारगिल चौक और आसपास के इलाकों में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। देशभर में उठ रही छात्रों की इस आवाज ने एक बार फिर परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें सरकार और संबंधित एजेंसियों द्वारा उठाए जाने वाले कदमों पर टिकी है।

 जहानाबाद में पेपर लीक के विरोध में छात्रों का उबाल, कारगिल चौक पर हजारों स्टूडेंट ने किया प्रदर्शन जहानाबाद में पेपर लीक के विरोध में छात्रों का उबाल, कारगिल चौक पर हजारों स्टूडेंट ने किया प्रदर्शन जहानाबाद में पेपर लीक के विरोध में छात्रों का उबाल, कारगिल चौक पर हजारों स्टूडेंट ने किया प्रदर्शन जहानाबाद में पेपर लीक के विरोध में छात्रों का उबाल, कारगिल चौक पर हजारों स्टूडेंट ने किया प्रदर्शन जहानाबाद में पेपर लीक के विरोध में छात्रों का उबाल, कारगिल चौक पर हजारों स्टूडेंट ने किया प्रदर्शन जहानाबाद में पेपर लीक के विरोध में छात्रों का उबाल, कारगिल चौक पर हजारों स्टूडेंट ने किया प्रदर्शन

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता