ब्रेकिंग
नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये✦भगवान को भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, हार्ट का ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये✦भगवान को भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, हार्ट का ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत

जहानाबाद की दरधा नदी में मिला लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जहानाबाद में दो दिनों से लापता टाइगर मोबाइल जवान धनेश्वर कुमार का शव काको थाना क्षेत्र के नदियांवा गांव के पास दरधा नदी से बरामद हुआ है। मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। IG विकास वैभव और SP समेत कई वरीय अधिकारियों ने घटनास्थल पर...

बिहार न्यूज
एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद में दो दिनों से लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव शनिवार की सुबह दरधा नदी से बरामद किया गया। शव काको थाना क्षेत्र के नदियांवा गांव के समीप नदी में मिला। मृतक की पहचान आरा जिले के निवासी धनेश्वर कुमार के रूप में हुई है, जो जहानाबाद नगर थाना में टाइगर मोबाइल जवान के पद पर तैनात थे। जवान का शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


जानकारी के मुताबिक, धनेश्वर कुमार दो दिन पहले कॉलेज के समीप से अचानक लापता हो गए थे। उनके लापता होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच शनिवार की सुबह नदियांवा गांव के पास दरधा नदी में एक शव होने की सूचना ग्रामीणों ने डायल-112 को दी।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। बाद में शव की पहचान लापता टाइगर मोबाइल जवान धनेश्वर कुमार के रूप में हुई।


घटना की जानकारी मिलते ही मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, एसपी कोटा किरण कुमार समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच-पड़ताल की।


एक युवक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, जवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है।


पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही धनेश्वर कुमार की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

टैग्स